{"_id":"60aa97c68ebc3e34ff399b77","slug":"accidant-auraiya-news-knp6300363161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-भरथना मार्ग स्थित गांव भगवंतपुरा के सामने रविवार की शाम लगभग आठ बजे तेज रफ्तार एक पिकअप ने सामने से आर रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
बेला थाना क्षेत्र के गांव देवीदासपुर निवासी कल्लू (35) पुत्र कैलाश तिवारी अपने दोस्त अनुज (30) पुत्र सोबरन के साथ अपनी पुत्री की ससुराल भरथना से वापस बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिधूना-भरथना मार्ग स्थित गांव भगवानपुरा के सामने पहुंची, तभी सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि मृतक हेलमेट लगाए था। टक्कर लगते ही हेलमेट सिर से निकल गया। जिससे युवक का सिर सड़क से टकराने से लहूलुहान हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जहां परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।