फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

सेंगुर नदी में डूबे युवक का पता न चलने पर लगाया जामा

Sat, 22 Aug 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
accidant
अछल्दा (औरैया)। सेंगुर नदी में गुरुवार की शाम मछली पकड़ते समय डूबे अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बघईपुर निवासी ब्रजेश (22) का शव शुक्रवार की देर शाम नदी में मिल गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह तक ब्रजेश का सुराग न मिलने पर ग्रामीणों व परिजनों ने अछल्दा-महेवा मार्ग पर जाम लगाकर खूब हंगामा भी किया था। इस पर पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर किसी तरह जाम खत्म कराया था।
विज्ञापन

गांव बघईपुर निवासी ब्रजेश (22) अपने पिता दिनेश के साथ दिल्ली में काम करता था। लॉकडाउन में दोनों घर लौट आए और छोटा मोटा काम कर परिवार का पालन पोषण करने लगे। दिनेश के चार बेटों में ब्रजेश सबसे बड़ा है। दिनेश गुरुवार की शाम को सेंगुर नदी में मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ब्रजेश बाइक से पिता को बुलाने गया तो वह भी मछली पकड़ने लगा। इसी बीच ब्रजेश का पैर फिसल गया और तेज बहाव में बह गया। पिता दिनेश के शोर मचाने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोग दौड़े। कुछ लोगों ने नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन ढूंढ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अछल्दा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात 11 बजे तक युवक तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को सुबह होते ही नाविकों के साथ पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने अछल्दा- महेवा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खत्म कराने के बाद युवक की तेजी से तलाश कराई। देर शाम नदी में डूबने के स्थान से कुछ दूरी पर उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed