फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

बाइक-ओमनी की भिड़ंत में बालक की मौत, तीन गंभीर

Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
accidant
बिधूना (औरैया)। थाना क्षेत्र के अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित सराय प्रथम के पास अनियंत्रित ओमनी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। घटनास्थल से ओमनी चालक भाग निकला।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी शिवनारायण पुत्र बालकराम अपनी बहन आरती पत्नी राजेंद्र सिंह, भांजे गणेश (05) और कार्तिक (03) के साथ आरती की ससुराल वीरपुर थाना अछल्दा बाइक से जा रहा था। शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे वह बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अछल्दा-बिधूना मार्ग पर स्थित गांव सराय प्रथम के समीप बने कोल्ड स्टोरेज के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ओमनी जीप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार कर उनकी हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी आरती के ससुरालियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ओमनी को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed