{"_id":"5e20b0078ebc3e7d67113f91","slug":"accidant-auraiya-news-knp5388540178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार डिवाइडर से टकराई मैनपुरी व फर्रुखाबाद के छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार डिवाइडर से टकराई मैनपुरी व फर्रुखाबाद के छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कन्नौज घाट से अपने किसी परिचित का दाह संस्कार कर कार से लौट रहे छह लोग बेला-बिधूना मार्ग पर पीएस भट्ठा के पास डिवाइडर से टकरा जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। वहां से सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया है।
मैनपुरी जिला के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सोहज निवासी किशन (73)पुत्र छक्कन लाल, अपने पुत्र राहुल (25), साथी दीपेन्द्र पुत्र सुरेश सिंह निवासी दतिया मध्य प्रदेश, बबलू पुत्र भूरे सिंह निवासी धर्मपुर नई बस्ती शाहजॉहपुर, व यूनिस, दीनेश पुत्रगण मुहम्मद निवासी फर्रुखाबाद के साथ कन्नौज घाट में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरुवार को गए थे।
गुरुवार की देर शाम वह कार से अपने गांव आ रहे थे। तभी सामने आ रहे वाहनो की लाइट पडने पर कार अनियंत्रित होकर बेला-बिधूना मार्ग पर पीएस भट्ठा के समीप डिवाइडर से जा टकराई। जिससे कार में सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया गया है। जहां से डाक्टरों ने चिन्ताजनक हालज में सभी को सैफई रेफर कर दिया है।