{"_id":"5e20af568ebc3e4b22073596","slug":"accidant-auraiya-news-knp538853625","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुरवा आशा में खेत की रखवाली करने गये एक किसान पर अन्ना सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में किसान की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूरवा आशा निवासी किसान शिव कुमार (40) पुत्र छंगे खेती किसानी करके अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। बुधवार की रात वह अन्ना जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिये खेतों पर गया था। तभी वहां आए एक सांड़ ने उसके खेत में घुसकर फसल उजाडनी शुरू कर दी।
इस पर किसान ने उसे खेतों से भगाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उसे खदेड़ते हुए उस पर हमला बोल दिया। इस पर किसान सांड़ से अपनी जान बचाने के लिए खेत से सड़क की ओर दौड़ा लेकिन सांड़ के हमले से नहीं बच पाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सांड़ ने किसान पर हमला बोलने के बाद उसे कई बार सींगों से उठाकर सड़क पर पटका। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। देर रात तक किसान के घर न पहुंचने से चिंतित परिजन जब उसे ढूढ़ते हुए खेतों पर पहुंचे। तो किसान को नाजुक हालत में देख आनन- फानन में उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।