{"_id":"5dd19ad48ebc3e548b2b01dd","slug":"accidant-auraiya-news-knp526468689","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। बरकसी मोड़ के पास रविवार की सुबह किसी बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सहार सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत नाजुक देखकर रेफर कर दिया।
दिबियापुर निवासी रोहित उर्फ कल्लू (22) पुत्र हरगोविंद रविवार की सुबह अपने तिर्वा निवासी दोस्त अंकित (26) पुत्र रामगोपाल के साथ बाइक से कानपुर घूमने जा रहा था। बेला थाना क्षेत्र स्थित बरकसी मोड़ के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित भाग गया। राहगीरों ने सड़क पर दो युवकों को तड़पता देख पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल रोहित उर्फ कल्लू की हालत ज्यादा गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी घायल व मृतक के परिजनों के दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।