{"_id":"5dcb04b88ebc3e5b232d9b42","slug":"accidant-auraiya-news-knp5254206164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटी, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटी, सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार (औरैया)। सहार-बिधूना मार्ग पर सोमवंशी गांव के पास सोमवार की रात अचानक अन्ना पशु के सामने आने से कार पलट गई। इस हादसे में कार चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी सहार में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
सहार क्षेत्र के पुरवा रावत व पुरवा दानशाह निवासी सात लोग सोमवार को पुरवा रावत निवासी गल्ला व्यापारी जाकिर की कार लेकर बंसाई में उर्स मुबारक में जा रहे थे। रात तकरीबन 11 बजे सोमवंशी गांव के पास पहुंचते ही अचानक सामने अन्ना पशु आ गया। उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायल चालक गुड्डन (22) पुत्र बल्लू व नसीम (35) पुत्र इस्लाम, सोनू (22) पुत्र पप्पू , चांद बाबू (20) पुत्र निजाम, अरमान (23) पुत्र इश्तियाक, दीपू (22) पुत्र रामनरेश, अंजुल (24) पुत्र रामनरेश को बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने चार को मेडिकल कालेज तिर्वा, एक को कानपुर व एक को सैफई रेफर कर दिया। रात में ही इन सभी के परिवारवालों को सूचना दी गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।