{"_id":"5dc5b5ac8ebc3e5b3c4678c6","slug":"accidant-auraiya-news-knp5246730159","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। नगर के बेला रोड पर बने गेस्ट हाउस से देखरेख का काम निपटा कर घर जा एक अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधेड़ को घायल होते देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुराना बिधूना निवासी मकसूद अली (55) पुत्र वारिस अली नगर के बेला रोड पर स्थित दर्शनी गेस्ट हाउस में देखरेख का काम करते थे। शुक्रवार की देर शाम वह गेस्ट हाउस से काम निपटा कर लगभग 8:30 बजे अपने घर पैदल जा रहे थे। तभी गेस्ट हाउस से कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मकसूद अली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मकसूद अली को गिरते देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी अजीतमल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं अधेड़ की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।