{"_id":"5d98e7918ebc3e014a689ceb","slug":"accidant-auraiya-news-knp5179872141","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक की दूसरे दिन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल युवक की दूसरे दिन मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया/अयाना। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की शनिवार की सुबह मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में अपनी ससुराल जाते समय उसकी बाइक एक ठेलिया से टकरा गई थी, जिससे वह घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम मनसुखपुर निवासी रविंद्र (30) पुत्र राम प्रकाश शुक्रवार को औरैया शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में अपनी ससुराल में साली की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से आया हुआ था। जालौन रोड पर उसकी बाइक की एक ठेलिया से टक्कर हो गई। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। ससुराल वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इसके बाद युवक अपनी ससुराल चला गया। शनिवार की तड़के अचानक युवक की हालत ज्यादा बिगड़ गई। उसके ससुराल वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही ससुराल वालों ने फोन से युवक के माता-पिता को सूचना दी। सूचना मिलते ही माता-पिता व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।