{"_id":"5d8672978ebc3e01711f7048","slug":"accidant-auraiya-news-knp5150902169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधूना-किशनी मार्ग पर पलटी सवारियों से भरी प्राइवेट बस, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिधूना-किशनी मार्ग पर पलटी सवारियों से भरी प्राइवेट बस, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। बिधूना-किशनी मार्ग पर रठगांव के पास शनिवार को दोपहर सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में गिरकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। बाकी को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के बाद सवारियां बस से उतर कर अपने-अपने घर चली गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
शनिवार को दोपहर किशनी से सवारियां भरकर एक प्राइवेट बस बिधूना आ रही थी। बस में लगभग 35 से 40 सवारियां सवार थीं। बिधूना-किशनी मार्ग पर रठगांव के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरकर पलट गई।
इस हादसे में नफीस पुत्र अली हसन, उनकी पत्नी रिजवाना निवासी जरौली दिबियापुर, धीरू पुत्र दयाराम निवासी बर्रूकुला, दुर्गेश पुत्र वीरेंद्र निवासी नगला सुंदरी थाना किशनी, पिंकी पुत्री ज्ञानी निवासी एरवाकटरा घायल हो गईं। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। बस खड्ड में गिरकर पलटने की सूचना मिलते ही कोतवाली से उपनिरीक्षक अख्तर अली व वीरेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल पांचों यात्रियों को सीएचसी भेजा।