{"_id":"5d700a688ebc3e01665e33c4","slug":"accidant-auraiya-news-knp511621294","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन की चपेट में आए छात्र उपचार के लिए जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन की चपेट में आए छात्र उपचार के लिए जाते समय मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। मकान की छत पर सो रहा छात्र बुधवार को सुबह जब जगा तो छत के पास से गुजरी एलटी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल दौड़े, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों ने जानकारी न होने की बात कही है।
गांव सुंदरपुर निवासी भोजराज (22) पुत्र विशंभर सिंह मकान की छत पर सो रहा था। बुधवार को सुबह जब वह जगा तो छत के पास से निकली एलटी लाइन जो असेनी सब स्टेशन से नौगवा फीडर की लाइन गांव के अंदर जा रही है। जिसकी चपेट में आ गया।
करंट लगने से युवक चीखते हुए जमीन पर गिरा। युवक की आवाज सुनकर उसके परिजन व गांव के लोग छत पर पहुंचे तो युवक को बेहोशी हालत में पाया। उसकी हालत को देखते हुए परिजन मोहल्ले के लोगों की मदद से भोजराज को लेकर दिबियापुर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन रास्ते में ही भोजराज की मौत हो गई। इधर इस संबंध में जब बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी उन तक नहीं पहुंची है।