फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant,auraiya news

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 01 Jan 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
accidant,auraiya news
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरे भाई की गंभीर हालत देख उसे सैफई रेफर किया गया है। मृतक के घर पर उसके भतीजे के जन्मदिन का समारोह भी था।
विज्ञापन

बीबीपुर निवासी रामपाल के बड़े बेटे पुष्पेंद्र के दो वर्षीय पुत्र हैपी का शनिवार को जन्मदिन था। घर पर समारोह में काफी रिश्तेदार भी आए हुए थे। इस पर पुष्पेंद्र का छोटा भाई बबलू (20) अपने चचेरे भाई आशीष के साथ बाइक से रिश्तेदारों के लिए रजाई-गद्दे लेने के लिए निकला था। शाम सात बजे के आसपास जब उनकी बाइक गांव कुदरकोट के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशीष को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। बबलू की मौत से घर में चल रहे जन्मदिन समारोह में मातम सा छा गया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed