{"_id":"601d8fff8ebc3e709a4018e3","slug":"abhishel-shimla-mirch-got-first-prize-auraiya-news-knp6101182162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक की शिमला मिर्च को प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक की शिमला मिर्च को प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक भाग्यनगर के गांव अटा के उन्नतशील किसान अभिषेक मिश्रा की शिमला मिर्च को लखनऊ में आयोजित प्रदर्शनी में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें आठ फरवरी को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
लखनऊ के राजभवन में शुक्रवार को प्रादेशिक फल एवं शाकभाजी-पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के 75 जिलों के किसान अपनी शाक-भाजी व फूल लेकर पहुंचे थे। जिले के किसान अभिषेक मिश्रा ने शिमला मिर्च का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विशेषज्ञों ने शिमला मिर्च को आकार, रंग, चमक व वजन आदि मापदंडों पर खरा पाकर प्रथम स्थान के लिए चयनित किया। खास बात ये रही कि अभिषेक ने ये सफलता जिले में पाली हाउस में शिमला मिर्च उगाने वाले किसानों को पछाड़कर हासिल की ह्रै।
गौरतलब है कि छह जनवरी को सदर ब्लॉक में आयोजित प्रदर्शनी में शाक-भाजी के स्टॉल में एपल बेर व शिमला मिर्च के लिए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अभिषेक को सम्मानित किया था। जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी ने बताया कि आठ फरवरी को अभिषेक को पुरस्कृत किया जाएगा।