फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   aadhar card,hungama,auraiya news

आधार बनाने के लिए पैसे मांगने पर ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
aadhar card,hungama,auraiya news
कंचौसी। उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए सेंटर बनाया गया है। लेकिन सर्वर न आने व मशीन खराब होने की बात कहकर लोगों को टरकाया जा रहा है। ग्रामीणों ने रुपये लेकर आधार कार्ड बनाने पर हंगामा किया तो ऑपरेटर केंद्र पर ताला लगाकर चला गया।
विज्ञापन

कंचौसी उपडाकघर में क्षेत्र के साथ ही कानपुर देहात के ग्रामीण भी आधार कार्ड बनवाने व उसमें संशोधन कराने आते हैं। बुधवार को भी आधार कार्ड बनवाने व उसमें संशोधन कराने कई ग्रामीण पहुंचे। लेकिन सर्वर न आने की वजह से ग्रामीण घंटों परेशान रहे। ग्रामीणों ने ऑपरेटर देवेंद्र पर आधार कार्ड बनाने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा होता देख ऑपरेटर केंद्र में ताला लगाकर चला गया।
विज्ञापन

हरतौली गांव निवासी रिंकू, उमाशंकर, राम सिंह, मधवापुर, सूखमपुर, जमौली, कंचौसी, बिनपुरापुर से आए लोग बुधवार को भीषण ठंड के बीच आधार बनवाने के लिए परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह आधार कार्ड बनवाने आते हैं तो सर्वर ठप व मशीन खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। पोस्टमास्टर कौशल किशोर ने बताया कि आधार कार्ड के लिए फीस लेने की बात गलत है। सरकारी फीस पर ही कार्ड बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed