फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man drowned in the river during Tesu Jhenjhi immersion, died

Auraiya News: टेसू झेंझी विसर्जन के दौरान एक युवक नदी में डूबा, मौत

Mon, 30 Oct 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned in the river during Tesu Jhenjhi immersion, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। क्षेत्र के गांव बलखंडपुर निवासी ग्रामीण रविवार की रात टेसू झेंझी का अनहैया नदी में विसर्जन करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई।युवक के नदी में गिरने की जानकारी पर ग्रामीणों ने उसकी नदी में तलाश शुरू की। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सोमवार सुबह छह बजे युवक का शव पानी में उतराता हुआ दिखा।
बलखण्डपुर गांव निवासी योगेंद्र प्रताप उर्फ आमोद दोहरे (32) पुत्र लालाराम रविवार को टेसू झेंझी विसर्जन में देर शाम पहुंचा। गांव के लोग धूमधाम से देवराव समीप अनहैया नदी में विसर्जन कर रहे थे। साइकिल से योगेंद्र भी छह किलोमीटर दूर नदी पर पहुंचा। विसर्जन के दौरान अचानक योगेंद्र नदी में गिरकर डूबने लगा। आवाज लगाने पर ग्रामीण दौड़े। साथ गया योगेंद्र का छोटा भाई देवेंद्र भी पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। काफी देर तक ग्रामीण योगेंद्र की तलाश में पानी में गोता लगाते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रातभर गोताखोरों के साथ उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह योगेंद्र का शव पानी में उतराता देखा गया। यह देख परिजन बिलख पड़े। घटना के संबंध में दरोगा मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक नदी में कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed