फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A swarm of monkeys attacked father and son, bled

औरैयाः बंदरों के झुंड का पिता-पुत्र पर हमला, लहूलुहान

Sun, 11 Sep 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
A swarm of monkeys attacked father and son, bled
बंदरों के हमले से वृद्ध की पीठ में आईं चोटें। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में घर की छत पर गए युवक पर बंदरों के झुंड ने हमला बोलकर लहूलुहान कर दिया। युवक के चिल्लाने पर बचाने पहुंचे वृद्ध पिता को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर निवासी प्रफुल्ल (32) पुत्र ओम शंकर मिश्रा शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे किसी काम से अपने घर की छत पर गए हुए थे। छत पर पहले से मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों का हमला होते देख युवक ने शोर मचाया तो वृद्ध पिता ओम शंकर उसे बचाने पहुंचे।
विज्ञापन

जहां बंदरों ने उनको भी घायल कर दिया। किसी तरह से पिता-पुत्र भाग कर जान बचाई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रफुल्ल को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। जबकि ओम शंकर का इलाज कर घर जाने दिया। बता दें कि इन दिनों शहर में बंदरों का आतंक बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से दिन प्रतिदिन बढ़ रहे बंदरों से निजात दिलाए की मांग की है।

अस्पताल में भर्ती बंदरों के हमले से घायल प्रफुल्ल। संवाद

अस्पताल में भर्ती बंदरों के हमले से घायल प्रफुल्ल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed