{"_id":"67db0dc758d8e8707f06371f","slug":"a-student-hanged-himself-after-being-scolded-by-his-family-and-died-auraiya-news-c-211-1-aur1007-123685-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: परिजनों की डांट से छात्र ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: परिजनों की डांट से छात्र ने लगाया फंदा, मौत
Thu, 20 Mar 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा की फाइल फोटो।
- फोटो : कृष्णा की फाइल फोटो।
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव तेहराजपुर में बुधवार को 13 साल के छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वह परिजनों की डांट से क्षुब्ध था। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए।
जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों के अनुसार घर से रुपये उठाने पर किशोर को डांट पड़ी थी।
थाना क्षेत्र के गांव तेहराजपुर निवासी कृष्णा (13) ने सुबह सात बजे के करीब घर की छत पर टिनशेड के पाइप में दुपट्टे का फंदा लगाया और लटक कर जान दे दी। घर में काम कर रही उसकी मां मीना छत की ओर पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे से लटका देख शोर मचाया। इसके बाद अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
कृष्णा को फंदे से उतार कर सीएचसी अछल्दा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को लेकर पूछताछ की। पता चला कि बच्चे ने घर में रखे कुछ रुपये उठा लिए थे। इस पर परिजनों ने डांट लगा दी थी।
वहीं कस्बा इंचार्ज बृजेश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां मीना व बहन कीर्ति समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ भरत पासवान ने बताया कि परिजन की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने फंदा लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
बच्चों से नजदीकी जरूरी
मेडिकल कॉलेज की साइकोलॉजिस्ट डॉ. अनामिका बताती हैं कि बच्चे हों या बड़े परिवार के प्रत्येक सदस्य से नजदीकी रखनी चाहिए। जरा सा हाव-भाव बदलने पर उनके अंतर्मन को पहचानने का प्रयास करना चाहिए। फंदा लगाने जैसा कदम उठाने से पहले बच्चा जरूर बेसुध रहा होगा। इसे परिजन यदि भांप जाते तो यह घटना होने से बच सकती थी। मनोभाव बिगड़ने पर व्यक्ति गुमसुम हो जाता है।