फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A short circuit caused a fire in a grocery warehouse, and four fire engines brought it under control.

Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से परचून के गोदाम में लगी आग, चार दमकलों ने पाया काबू

Mon, 02 Feb 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a grocery warehouse, and four fire engines brought it under control.
फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद
दिबियापुर। कस्बे के मोहल्ला राणा नगर बेला मार्ग पर सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक परचून के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार करीब 30 लाख रुपये के माल का नुकसान हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रखी गई।
विज्ञापन

बीआरसी के सामने अपूर्व तिवारी के मकान में अमन पोरवाल की परचून की दुकान है। अमन ने मकान के पीछे का हिस्सा गोदाम के रूप में किराये पर ले रखा था। सोमवार सुबह करीब करीब साढ़े 11 बजे अमन जब सामान लेने गोदाम में घुसे तो वहां काफी धुआं भरा था। वहां आग लगी देख शोर मचाने पर मकान मालिक और परिजन पानी डालकर आग बुझाने दौड़े, लेकिन लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फायर ब्रिगेड, गेल और सीआईएसएफ की चार दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचीं। संकरी जगह होने के कारण दमकल कर्मियों ने पड़ोसी की छत का सहारा लिया और गोदाम की पिछली दीवार तोड़कर पाइप अंदर डाले। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा मिनी टैंकरों और कर्मचारियों के साथ पहुंचे और पीड़ित परिवार का सामान बाहर निकलवाने में मदद की। इस दौरान भारी भीड़ जमा होने से बचाव कार्य में बाधा भी आई।
मौके पर जिला अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी और बिजली विभाग के अवर अभियंता अरुण वर्मा मौजूद रहे।

दो घंटे बंद रहा औरैया- कन्नौज मार्ग

दिबियापुर। सोमवार को बेला मार्ग पर हुई आगजनी की घटना से औरैया- कन्नौज हाईवे करीब दो घंटे तक बंद रहा। थाना पुलिस ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक भारी वाहनों समेत छोटे वाहनों को भी घटना स्थल के सामने से निकलने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस ने फफूंद चौराहा तथा बिधूना मोड़ तिराहा पर रूट डायवर्जन कर वाहनों को इधर -उधर से निकलवाया। इस दौरान रेलवे ओवर ब्रिज समेत नहर पुल के पास जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।(संवाद)
दो वर्ष में दूसरी बार परिवार पर आई मुसीबत

दिबियापुर। राणानगर में हुई आगजनी की घटना से परचून कारोबारी पूरी तरह तबाह हो गया। इससे पहले उसकी दुकान अतिक्रमण अभियान में जमींदोज हो चुकी है। पीड़ित अमन पोरवाल के पिता सोमचंद्र की मृत्यु कुछ वर्षों पूर्व हो गई थी। इसके बाद सोमचंद्र की पत्नी के अलावा दोनों पुत्र अमन व सोनी ने नहर पुल पर बनी परचूनी की दुकान को संभालते हुए अपने परिवार को आगे बढ़ाया।

इसी बीच जुलाई 2024 में सिंचाई विभाग के अभियान से अमन पोरवाल की दुकान जमींदोज हो गई। इस दौरान अमन को किराये के मकान में रहने को मजबूर होना पड़ा। उसने बेला रोड पर किराये की दुकान से दोबारा कारोबार की शुरूआत की। करीब डेढ़ वर्ष बाद सोमवार को दूसरी आफत से अमन का परिवार परेशान हो गया है। पूर्व चेयरमैन के पति सुखलाल गुप्ता ने जिला प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। (संवाद)

फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद

फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद

फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद

फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद

फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद

फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद

फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद

फोटो-31-दुकान से सामान निकालते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed