फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A quarantine ran away from the shelter home

रंगमहल से भागा एक क्वॉरंटीन, मचा हड़कंप

Tue, 23 Jun 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
A quarantine ran away from the shelter home
शहर स्थित शेल्टर होम रंगमहल से मंगलवार की दोपहर एक क्वारंटीन भाग निकला। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस मामले में देरशाम एसडीएम सदर ने पहले तो अनभिज्ञता जताई, बाद में कुछ लोगों को छोड़े जाने की जानकारी दी, लेकिन कितने लोग छोड़े गए यह नहीं बता सके।
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सदर तहसील में बने शेल्टर होम सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर में 81, रंगमहल गेस्ट हाउस में 142, श्रीगुलाब सिंह लॉ कॉलेज में 27 और ईशा वाटिका में 27 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसी भी क्वारंटीन को नहीं छोड़ा गया। मंगलवार की दोपहर के समय शेल्टर होम रंग महल से एक क्वारंटीन भाग निकला। इसकी जानकारी वहां मौजूद अन्य क्वारंटीन लोगों ने कर्मचारी व अन्य लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो प्रशासनिक अमला उसकी तलाश में जुटा रहा, लेकिन देरशाम यह कहकर मामला शांत किया गया कि उसके सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके चलते उसे होम क्वारंटीन किया गया।

वहीं, एसडीएम सदर रमेश यादव ने बताया कि रंगमहल में मौजूद कुछ लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। कोई भी व्यक्ति वहां से नहीं भागा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed