फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A painkiller might take a toll on your kidneys.

Auraiya News: दर्द की गोली कहीं किडनी पर न पड़ जाए भारी

Sun, 04 Oct 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A painkiller might take a toll on your kidneys.
औरैया। मामूली सिरदर्द, बदन दर्द या जोड़ों के दर्द में बिना चिकित्सकीय सलाह के पेनकिलर लेना सेहत पर भारी पड़ सकता है। लंबे समय तक या अधिक मात्रा में दर्द निवारक दवाओं का सेवन किडनी की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है और गंभीर स्थिति में किडनी फेलियर का कारण बन सकता है। चिचौली मेडिकल कॉलेज में ऐसे मामले सामने आने के बाद चिकित्सकों ने लोगों को बिना परामर्श दवा लेने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि आजकल मामूली दर्द होने पर लोग बिना किसी योग्य चिकित्सक की सलाह के बाजार से पेनकिलर खरीदकर खाने लगते हैं। ज्यादा मात्रा में या लगातार इन दवाओं का सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मेडिकल कॉलेज की फिजीशियन डॉ. अपर्णा शंखवार ने बताया कि एक माह के अंदर किडनी फेलियर के चार मरीज आए। मरीजों की काउंसलिंग के दौरान सामने आया कि वे लंबे समय से पेनकिलर का सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. अपर्णा शंखवार के अनुसार पेनकिलर दवाएं किडनी में रक्त के प्रवाह को धीमा कर देती हैं। इससे धीरे-धीरे किडनी खराब होने लगती है और मरीज को इसकी जानकारी तब होती है, जब स्थिति काफी गंभीर हो चुकी होती है। चिकित्सकों ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पेनकिलर का सेवन चिकित्सकीय परामर्श से ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed