फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A fire broke out in the shop due to a short circuit, the cylinder exploded

Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सिलिंडर फटा

Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the shop due to a short circuit, the cylinder exploded
कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास दुकान में लगी आग।  - फोटो : कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास दुकान में लगी आग।
कंचौसी। औरैया-कंचौसी मार्ग पर रेलवे स्टेशन पार रविवार रात को एक टट्टर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा सिलिंडर भी फट गया। इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि इस घटना में जनहानि का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुरवा महिपाल निवासी संजय सविता की औरैया रोड पर रेलवे स्टेशन के पास चाय-नाश्ते की टट्टर की दुकान है। घर में छोटे भाई की शादी के चलते करीब सप्ताह भर से दुकान बंद थी। रात में करीब साढ़े दस बजे अचानक शार्ट सर्किट से वहां आग लग गई।
विज्ञापन

आग से दुकान में रखा सिलिंडर में भी फट गया। साथ ही हजारों का काउंटर, दो तख्त, मिठाई, टट्टर आदि समान भी जल गया। बताया गया कि दुकान में बिजली की सप्लाई नहीं है, लेकिन दुकान के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लपटों को देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर वो सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को काबू में किया। कंचौसी चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed