फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A close eye should be kept on government ration supply

Auraiya News: सरकारी राशन सप्लाई पर रखी जाए बारीक नजर

Thu, 04 Sep 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
A close eye should be kept on government ration supply
औरैया। मुरुथल ढाबा पर पिछले दिनों सरकारी खाद्यान्न लदे चार ट्रकों को अदला-बदली करते हुए पकड़ा था। इस मसले को लेकर डीएम ने गुरुवार को अधिकारियों संग बैठक की। निर्देश दिए कि सरकारी राशन की सप्लाई पर बारीक नजर रखी जाए। अनाज प्रेषण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग की जाए। जीपीएस प्रणाली के तहत वाहनों को चलाया जाए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एफसीआई गोदाम से प्रेषण होने वाले अनाज के वाहनों से बोरे आदि निकालने व अनाज कम करने पर अंकुश लगाने को कहा। संबंधित गोदाम एफसीआई मैनेजर व ठेकेदारों की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में चौकसी बरतने के निर्देश दिए। सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन कर कोटा डीलर व टीएचआर प्लांट पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

किसी भी वाहन में निर्धारित मांग से कम खाद्यान्न पहुंचने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार व पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी वाहनों की जीपीएस लोकेशन को कंट्रोल रूम में देखा जाए। किसी के निर्धारित स्थल के पूर्व मध्य मार्ग में कोई अनियमितता की जा रही है तो नियमानुसार कार्रवाई करें। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश यादव, एफसीआई मैनेजर रामेश्वर सिंह सहित समस्त पूर्ति निरीक्षक व ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed