फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तिलक डिग्री कालेज पर 25 हजार का जुर्माना

तिलक डिग्री कालेज पर 25 हजार का जुर्माना

Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। जिला उपभोक्ता फोरम ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर तिलक डिग्री कालेज पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अजय पांडेय ने 4 फरवरी 2011 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय से संबंधित सूचनाएं मांगी। तिलक डिग्री कालेज के जन सूचना अधिकारी ने 5 मार्च को भेजे पत्र में सूचनाएं देने से इंकार कर दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया। इसके बाद भी जब सूचनाएं नहीं मिली तो वादी ने जिला उपभोक्ता फोरम में अपील दायर की। विपक्षी के अधिवक्ताओं ने आपत्ति की कि परिवादी को फोरम में आने से पूर्व प्रथम अपीलीय अधिकारी अथवा राज्य सूचना आयोग में जाना चाहिए। इसके पर उन्होंने इसके खिलाफ कई नजीर पेश कीं। परिवादी के अनुसार विपक्षी से जो सूचनाएं मांगी गईं और जो उनके द्वारा आधी अधूरी सूचनाएं दी गई वह सेवा में कमी है। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष उमेश चंद्र, सदस्य रामचंद्र सक्सेना और सदस्य अर्चना दुबे ने तिलक डिग्री कालेज प्रशासन को आदेशित किया कि वे परिवादी को मांगी गई सूचनाएं 30 दिन के अंदर उपलबध कराएं। वाद व्यय एवं मानसिक आघात पहुंचाने के लिए परिवादी को 25 हजार रुपए अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed