{"_id":"32-197404","slug":"Auraiya-197404-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने गुल कर दी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने गुल कर दी बिजली
Auraiya
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। मूसलाधार बारिश से कस्बा कंचौसी तथा आसपास के इलाके की संचार व्यवस्था ठप हो गई। बारिश के कारण हुए लोकल फाल्टों से बिजली सप्लाई भी प्रभावित रही। इससे हजारों लोग परेशान रहे। कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल में जुटे रहे
गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से कस्बे तथा आसपास के इलाकों में पानी भर गया। बारिश के कारण इलाके के बेसिक फोन डेड हो गए। इससे ब्रॉडबैंड सेवा भी प्रभावित रही। इस कारण शुक्रवार को जनसेवा केंद्र, पोस्ट आफिस, बैंक आदि का कामकाज प्रभावित रहा। आफिसों में आए उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के अधिकारियों से संचार सेवा जल्द बहाल कराने की मांग की। बीएसएनएल के एसडीओ रामदत्त पाल ने बताया कि मशीनों में पानी चला जाने के कारण सेवा प्रभावित रही। उधर, बारिश के कारण आए फाल्ट से कई इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में तो पूरी रात बिजली नहीं आई। विद्युत विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण आए लोकल फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि फाल्ट दुरुस्त करने में कर्मचारी लगे हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।