फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   चोरी की घटनाओं का जल्द होगा खुलासा : एएसपी

चोरी की घटनाओं का जल्द होगा खुलासा : एएसपी

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की रणनीति बनाई। एएसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में हुई बैठक में व्यापारी नेता बबलू बाजपेई ने चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर रोष जताया। यह भी कहा कि पुलिस आम जनता का उत्पीड़न करने पर आमादा है। सदर बाजार में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब रहने का मुद्दा उठाया। अमर विश्नोई ने कहा कि सदर बाजार में पिकेट पर पुलिसकर्मी नहीं रहते हैं। कहा कि पिकेट पर होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावा संजय गेट से लगने वाले वाहनों को हटाकर पुराना नुमाइश मैदान में लगवाने की भी मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने कहा कि चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में हुई चोरी की वारदातों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। बैठक में कमलेश गुप्ता, अरुण दीक्षित, संजीव वर्मा, विपिन मित्तल, सतीश वर्मा, उमेश चौधरी, श्रीराम पुरवार, भानू राजपूत, शरद राज, रवीशंकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवक की पिटाई का मामला भी उठा
औरैया। बुधवार की रात कोतवाली पुलिस की करतूत व्यापारी नेताओं ने फिर पुलिस अधिकारियों को बताई। व्यापारियों ने एएसपी से पूछा क्या अब पुलिस का कहर आम जनता पर टूटेगा? यह भी कहा कि तीन दिन से पुलिस का आम जनता पर ही कहर टूट रहा है, अपराधियों की बजाय पुलिस शहर की जनता को निशाना बना रही है। इस पर सीओ सदर शिवराज सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed