फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गंदे पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण

गंदे पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण

Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। ग्राम हजारीपुर में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क और गलियों में गंदा पानी भरा है। लोग जब पानी निकालने की कोशिश करते हैं तो दबंग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस कारण ग्रामीण गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आला अफसरों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम हजारीपुर में लंबे समय से मुख्य मार्ग सहित गांव की गलियों में घुटनाें तक गंदा पानी भरा है। ग्रामीण निकालने की कोशिश करते हैं तो गांव के ही कुछ दबंग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। गांव में तैनात सफाईकर्मी भी कभी-कभार ही आता है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। हालात यह हैं लोग गंदे पानी से आने-जाने को मजबूर हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे गंदे पानी में गिरकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

गांव के नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश, मान सिंह, वेदप्रकाश, उर्मिला देवी, ममता, माला सहित पचास से अधिक लोग कई बार हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र खंड विकास अधिकारी सहित जिलाधिकारी को भेजकर समस्या से अवगत करा चुके हैं, किंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणोें मेें रोष है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed