फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कार्यशाला में मौसम व जलवायु विषय को उकेरा

कार्यशाला में मौसम व जलवायु विषय को उकेरा

Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के तिलक इंटर कालेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस वर्ष 2014-15 का 22वां आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय मौसम एवं जलवायु था। इसमें बच्चों को मौसम और जलवायु पर विशेष जानकारी दी गई। कार्यशाला के समन्वयक मनीष कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करना है। कृषि वैज्ञानिक ने बच्चों को मधुमक्खी पालन, घरों में क्यारियों को विकसित करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि उद्यान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा डा.आईपी सिंह ने कार्यशाला में मौजूद बच्चों को मौसम और पारिस्थितिकी तंत्र की विस्तृत से जानकारी दी। इस मौके पर सह समन्वयक धीरज तिवारी ने भी बच्चों को वैज्ञानिक जानकारियां दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य डा. आंजनेय सहाय अवस्थी, डा. वार्ष्णेय, प्रदीप सिंह चौहान, रवि कुशवाहा, रामेंद्र सिंह, उमेश दुबे, संजीव कुमार, कमलकांत पाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed