{"_id":"32-123652","slug":"Auraiya-123652-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे
Auraiya
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादगंज (औरैया)। मुरादगंज चौकी क्षेत्र के तहत सेंगनपुट्ठा के मजरा महासुख पुर्वा में मिड डे मील बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगते ही विद्यालय में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके चलते विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे बाल-बाल बच गए।
क्षेत्र के ग्राम महासुख पुर्वा में मंगलवार को रसोइया आशा देवी, मनोरमा देवी मिड डे मील बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे से गैस की नली निकल गई। इससे अचानक आग भड़क गई। आग लगते ही खाना बनाने वाली महिलाएं रसोई घर से बाहर भागी और प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी कोे इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्यालय का पूरा स्टाफ बच्चों को बाहर निकालने में जुट गया। इसके बाद पुलिस व फायर स्टेशन को सूचना दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके। सूचना के करीब ड़ेढ़ बाद पहुंचे फायर कर्मियाें ने रसोईघर में जाकर सिलेंडर के रेगुलेटर को बंद कर आग पर काबू पाया। इस दौरान रसोई में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।