{"_id":"6207fe535c637d15d626001a","slug":"92-lakh-loss-due-to-fire-in-computer-shop-auraiya-news-knp6802958109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर दुकान में आग से 92 लाख नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर दुकान में आग से 92 लाख नुकसान
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग में जलते सामान से उठती आग की लपटें। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में कानपुर रोड स्थित कंप्यूटर दुकान में शार्ट सर्किट से शुक्रवार देर रात आग लग गई। दुकान में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी समेत 92 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
कानपुर रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के पास एक ही छत के नीचे शहर के महोबिया टोला निवासी वीरेंद्र गुप्ता की मार्शल कंप्यूटर व उनके भाई राजेश गुप्ता की मार्शल कंप्यूट्रानिक्स नाम से दुकानें हैं। शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे दुकान के अंदर आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये कीमत का कंप्यूटर का सामान, काफी संख्या में रखे इनवर्टर, बैटरी, लैपटॉप, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे आदि जलने लगे।
थोड़ी देर बाद दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं। तभी दुकान के पास सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों की नजर आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पास में स्थित डाक बंगला में रह रहे कवि अजय शुक्ला को सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही दुकानदार को भी फोन किया। सूचना मिलते ही फायर कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाने में फायर कर्मियों को दो घंटे लग गए।
लेकिन जब तक आग बुझ पाती, दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलाकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार वीरेंद्र गुप्ता व राजेश गुप्ता ने बताया कि दोनों भाइयों की अलग-अलग फर्मों के नाम से दुकानें हैं। उनके पास एक बैटरी कंपनी की एजेंसी है। इस कारण काफी संख्या में बैटरी भरी हुई थीं। वहीं, कंप्यूटर का काम भी बड़े स्तर पर था।
बताया कि हादसे में दोनों फर्मों का लगभग 92 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उधर, सुबह हादसे की जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, युवा जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, हरमिंदर सिंह सरदार, भानू राजपूत आदि ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों को ढांढस बंधाया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी हुई है। तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
किस्त न जमा होने पर खत्म हुआ बीमा
इस हादसे में लाखों रुपये कीमत का सामान जला है। दुकानदार वीरेंद्र गुप्ता व राजेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान का बीमा करवा रखा था, लेकिन कोरोना काल के दौरान दुकान न चलने के कारण किस्त भी नहीं निकल पा रही थी। इससे रिन्यूवल भी नहीं करवा सके और बीमा खत्म हो गया था।
पंचायतों में देने थे कंप्यूटर
दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 20 डेस्क टॉप, 20 प्रिंटर, 20 यूपीएस, 20 वेब कैमरा, 20 सीसीटीवी सेट दुकान में थे। जिन्हें शनिवार को देना था। आग लगने से सब कुछ एक झटके में बर्बाद हो गया।
टिनशेड गिरने से चपेट में आया फायर कर्मी चोटहिल
आग बुझाने के लिए पानी की बौछार कर रहा फायर कर्मी गजेंद्र सिंह दुकान के ऊपर लगे टीन शेड के गिरने से चोटहिल हो गया। उसकी पीठ पर चोट लगी है। साथी कर्मियों ने तत्काल उसको अस्पताल पहुंचाया।