फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पहले साल भर की कोताही अब परीक्षा में परीक्षक से मनुहार

पहले साल भर की कोताही अब परीक्षा में परीक्षक से मनुहार

Sun, 17 Mar 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
पहले साल भर की कोताही अब परीक्षा में परीक्षक से मनुहार
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन का कार्य तेजी से जारी है। भले ही परीक्षकों की कमी केंद्रों पर देखने को मिल रही हो, लेकिन मौजूद परीक्षकों द्वारा तेजी से काम होने से समय से मूल्यांकन कार्य समाप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



तीन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। शनिवार को हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों ने बताया कि पिछले सालों की तरह इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में नोट तो नहीं निकल रहे हैं लेकिन कापियों में पास करने की प्रार्थना परीक्षार्थियों द्वारा की गई है। कोई बीमार होने, तो कोई पूरे साल बाहर रहकर पढ़ाई न कर पाने की दुहाई देते हुए पास करने की गुहार लगा रहा है। एक परीक्षार्थी ने सख्ती से चलते कमरों में लगाए गए सीसीटीवी और वाइस रिकार्डर के बारे में काफी बुरा-भला लिखा। परीक्षक से पास करने का निवेदन किया। परीक्षकों की माने तो एक उत्तर पुस्तिका में हर प्रश्न के उत्तर में भगवान राम की कृपा होने की बात कही, तो एक ने उत्तर पुस्तिका में गुरु की कृपा हो जाए तो पास हो जाएंगे, लिखा।
विज्ञापन



चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय के केंद्र अध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि केंद्र पर आज 11 हजार 553 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया है। बताया कि अभी तक केंद्र पर 60400 से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करके 70 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है। बताया कि होली से पहले 90 से 95 प्रतिशत उत्तर पुुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके द्वारा मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय से पहले पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कापियों में छात्रों ने परीक्षकों से किया पास करने का किया निवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed