फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   यातायात विभाग ने शुरू किया नंबरिंग अभियान

यातायात विभाग ने शुरू किया नंबरिंग अभियान

Sun, 13 Jan 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
यातायात विभाग ने शुरू किया नंबरिंग अभियान
औरैया। शहर में ऑटो-टेंपो से होने वाली घटनाओं से आमजन को सुरक्षित करने को लेकर यातायात विभाग ने नंबरिंग अभियान शुरू किया है। शनिवार को ऑटो और टेंपो के आगे व पीछे लाल रंग से नंबर लिखने का काम किया गया। इस नंबर से घटना करने वाले ऑटो-टेंपो चालक का तुरंत पता लगाने के लिए उनके मालिक व चालक का नाम, नंबर व पता रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन



दिनों दिन शहर में बढ़ रहीं ऑटो-टेंपो की संख्या को नियंत्रित करने के लिए यातायात विभाग ने नंबरिंग अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को सुभाष चौक पर यातायात विभाग की टीम ने वहां से गुजरने वाले प्रत्येक ऑटो-टेंपो के आगे व पीछे लाल रंग से नंबर डालने के काम को गति दी। रजिस्टर भी तैयार कराया जा रहा है, जिसमें ऑटो-टेंपों चालक व उसके मालिक के नाम के अलावा उनके मोबाइल नंबर व पता दर्ज किया जा रहा है। इस तरह से नंबर के साथ रजिस्टर के तैयार करने से एक तो शहर में ऑटो-टेंपो की संख्या स्पष्ट हो जाएगी। दूसरा लाभ यह है कि यदि किसी ऑटो-चालक में किसी का कोई सामान छूट जाता है, या फिर उसका चालक सवारी के साथ कोई हरकत करता है। तो ऐसी स्थिति में ऑटो-टेंपो का नंबर न देख पाने पर यदि पीड़ित केवल लाल रंग से लिखा नंबर भी नोट कर लेता है तो संबंधित का रजिस्टर से मिलान कर पता लगाना आसान हो सकेगा। इससे घटनाओं पर रोक लगाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
विज्ञापन



टीएसआई शैलेश पांडे ने बताया कि एसपी के आदेश से शहर में संचालित टेंपो-ऑटो का रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। इसमें संबंधित टेंपो-ऑटो के चालक व मालिक का नाम, उसका मोबाइल नंबर, पता आदि लिखा जा रहा है। इससे इनकी संख्या पता लग सकेगी। इसके साथ ही घटनाओं पर भी रोक लगेगी। पहले दिन शाम तक लगभग 289 ऑटो-टेंपो पर नंबर डाले गए। रविवार से फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-घटनाओं के बाद पता चल पाएगा वाहन, मालिक व चालक का नाम रजिस्टर में हो रहा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed