{"_id":"5974e2774f1c1b624b8b4603","slug":"91500832375-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिस ने विशेष अभियान पर फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिस ने विशेष अभियान पर फेरा पानी
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शासन की ओर से मतदेय स्थल वाले इंटर कालेज व परिषदीय विद्यालयों में मतदाता पंजीकरण विशेष अभियान के तहत रविवार को भी स्कूल खोले जाने के निर्देश जारी किए गए। लेकिन रविवार को सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने इस विशेष अभियान पर पानी फेर दिया। बूथ लेबिल अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल पर बैठे नजर आए। पर वहां पर पंजीकरण कराए जाने के लिए पब्लिक नहीं आई।
शहर के नगर पालिका इंटर कालेज में द्वितीय विशेष अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए बूथ लेबिल अधिकारी तो बैठे नजर आए लेकिन बारिश से युवा निर्वाचक की संख्या में इजाफा नहीं हो सका। इससे बूथ लेबिल अधिकारी आपस में गपशप करते भी नजर आए।
विज्ञापन
शहर के गोपाल इंटर कालेज में दोपहर 12.05 तक मात्र पांच युवा निर्वाचकों ने ही पंजीकरण कराया था। बारिस होने के कारण युवा निर्वाचकों की कमी देखने को मिली। बूथ लेबिल अधिकारी ने बताया कि अभी तक मात्र पांच ही पंजीकरण हुए हैं। बारिश रुकने के बाद अधिक से अधिक पंजीकरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
तिलक महाविद्यालय में भी बारिश का असर दिखाई पड़ा। यहां पर भी अन्य बूथों की तरह सन्नाटा नजर आया। युवा निर्वाचकों के न आने पर बीएलओ एवं बूथ लेबिल अधिकारी आपस में गपशप लड़ाते नजर आए। यहां पर 12.15 तक महज दो पंजीकरण ही हो सके थे। बारिश ने विशेष अभियान पर पानी फेर दिया।
-सन्नाटे में बैठे दिखे बीएलओ