{"_id":"5b44f8714f1c1b95288b5cf5","slug":"81531246705-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 690 हेक्टेयर भूमि में लगेंगे साढ़े नौ लाख वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 690 हेक्टेयर भूमि में लगेंगे साढ़े नौ लाख वृक्ष
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
690 हेक्टेयर भूमि में लगेंगे नौ लाख 60 हजार पौधे
- डीएम ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। वृक्षारोपण अभियान को लेकर डीएम की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें शासन से जिले के 690 हेक्टेयर में नौ लाख 59 हजार 998 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने की कार्ययोजना है। डीएम ने अधिकारियों को अभियान में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटने के निर्देश दिए। लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने की हिदायत भी दी।
सभागार में आयोजित बैठक में डीएफओ ने बताया कि शासन ने वन विभाग को इस बार शासन से 330 हेक्टेयर भूमि पर पांच लाख 64 हजार 399 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। जबकि अन्य विभागों को 360 हेक्टेयर में कुल तीन लाख 95 हजार 199 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिलेभर में 690 हेक्टेयर भूमि पर नौ लाख 59 हजार 598 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन प्राप्त हुआ है। डीएम श्रीकांत मिश्रा ने अधिकारियों को लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गड्ढे खुदवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देेश दिए कि आम लोगों को अभियान से जोड़ा जाए।
डीएम ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, पहाड़ों, सड़कों, नहरों के किनारे, विद्यालयों तथा ग्राम सभा की रिक्त पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर जलवायु के अनुकूल प्रजातियों को पौधे रोपित किए जाए। रोपने के साथ उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए जाए।