{"_id":"5a63881b4f1c1b88268b58db","slug":"81516472347-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीवीएम मशीन से टिकट निकालने क ो मिलगें सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीवीएम मशीन से टिकट निकालने क ो मिलगें सहायक
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रेल अधिकारियाें ने स्टेशन पर यात्रियों की अनारक्षित टिकट खिड़कियाें पर लगने वाली लाइनाें से निजात दिलाने के लिए एटीवीएम (आटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन) लगाई थी। परंतु जानकारी के अभाव में यात्रियों ने उनकी ओर रुख नहीं किया। अब रेल प्रशासन ने इन एटीवीएम को उपयोगी बनाने के लिए सहायकों की तैनाती करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये सहायक एटीवीएम से टिकट निकालकर यात्रियों को देंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों क ो टिकट खिड़कियों पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए उरई स्टेशन पर चार एटीवीएम लगाई थी। लेकिन टिकट निकालने के लिए यात्रियाें ने जानकारी के अभाव में रुचि नहीं दिखाई। यात्रियों ने टिकट खिड़कियों से ही टिकट लेने को प्राथमिकता दी।
इसके चलते एटीवीएम शोपीस बन कर रह गए। चार माह पूर्व लगाई गई इन मशीनों से टिकट निकालने के लिए अब तक केवल 30 लोगों ने ही कार्ड बनवाए हैं। यात्रियों की बेरुखी से यह अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सकीं। इस स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन ने एटीवीएम को संचालित कर यात्रियों को गंतव्य तक का अनारक्षित टिकट कराने के लिए सहायकों की तैनाती करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक डीके तिवारी ने बताया कि बडे़ स्टेशनों पर सहायकाें की तैनाती शुरू हो चुकी है। जल्द ही उरई स्टेशन पर भी सहायक तैनात किए जाएंगे। बताया कि यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे सहायकों की तैनाती तो कर रही है। परंतु इसके लिए यात्रियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इसलिए यात्री इनकी सहायता लेने में कोई संकोच न करें। रेलवे ने सहायकों की भर्ती के लिए अपने ही सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों की तैनाती करने का फैसला किया है। इनकी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षण देने के बाद इनकी तैनाती क ी जाएगी।
टिकट खिड़कियों पर यात्रियाें की भीड़ होगी कम
अमर उजाला ब्यूरो