फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ब्लाक सदर की अधिकांश समितियों पर निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर

ब्लाक सदर की अधिकांश समितियों पर निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर

Sat, 20 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक सदर की अधिकांश समितियों पर निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिले की 85 साधन सहकारी समितियों के लिए शनिवार को नामांकन शुरू हो गया। सदर ब्लाक की अधिकांश समितियों पर निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए। जबकि शेष डायरेक्टरों के पदों के लिए 29 जनवरी को मतदान होगा। निर्विरोध डायरेक्टरों में शिवपाल समर्थकों की अच्छी तादाद बताई जा रही है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिले की आधी से अधिक सीटों पर जीत की संभावना जताई है। इन समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर 30 जनवरी को चुनाव होने है।

शनिवार सुबह जिले की साधन सहकारी समितियों पर नामांकन के लिए काफी गहमा-गहमी रही। भीखमपुर साधन सहकारी समिति पर अरविंद सिंह चौहान, नितेंद्र सिंह सेंगर, सोबरन सिंह शंखवार, किशोर यादव, अमित यादव, रेखा पत्नी राम कुमार गुप्ता निर्विरोध चुने गए। इसी तरह साधन सहकारी समिति खानपुर, गोहना, आनेपुर, जरूहौलिया, द्वारिकापुर में निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए। यहां पर जैतपुर में डायरेक्टर के पद पर आम सहमति के बाद नामांकन कराए गए। इसी तरह साधन सहकारी समिति भड़ारीपुर, जैतापुर, तिलकपुर, त्यौरलालपुर, रोंशगपुर, कसबा जाना आदि पर निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए। जहां आम राय नहीं बन सकी, वहां नामांकन के बाद 29 जनवरी को चुनाव होंगे। सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर ने दावा किया कि सदर ब्लाक सदर में निर्विरोध निर्वाचित डायरेक्टरों में शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों की संख्या काफी है। 30 को सहकारी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भी शिवपाल समर्थकों के बाजी मारने का उन्हाेंने दावा किया। वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सहकारिता के जिला प्रभारी अजय सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा पूरी शिद्दत से चुनाव लड़ रही है। जिले की आधे से अधिक सीटों पर इस बार भाजपा परचम फहराएगी।
विज्ञापन


- सहकारिता चुनाव: सदर ब्लाक में शिवपाल समर्थकों का दबदबा
- अधिकांश समितियों पर निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर
- 29 जनवरी को चुनाव के बाद साफ होगी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed