{"_id":"5a4bd1d24f1c1b3d198b4856","slug":"81514918354-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही उखड़ गई सड़क, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही उखड़ गई सड़क, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगरा (उरई)। सरकार के गड्ढामुक्त अभियान में अफसरों की अनदेखी से ठेकेदार किस तरह इस योजना में पतीला लगा रहे है इसकी नजीर बंगरा रुरा मार्ग को देखने से मिलती है। जहां सड़क बनने के मात्र दो सप्ताह में ही डामर सड़क की परतें उखड़ने लगीं। कई सालों बाद बनी सड़क को एक बार फिर खस्ताहाल देख ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों बाद यहां के बाशिंदों को गड्ढायुक्त सड़क से मुक्ति मिली थी, लेकिन घटिया निर्माण की वजह से एक बार फिर उन्हें गड्ढों से जूझना पड़ रहा है।
बताते चले कि पिछले कई सालों से बंगरा से रुरा तक करीब 4 किलोमीटर सड़क काफी खराब है। कई बार इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ जिले स्तर के अधिकारियों तक को ज्ञापन दे चुके है। पिछले साल इस सड़क को पीडब्ल्यूूडी खंड प्रथम ने गड्ढा मुक्त अभियान के तहत चयनित किया था।
इसमें करीब 64 लाख रुपये की लागत से बंगरा से रूरा तक चार किलोमीटर मार्ग का चयन हुआ था। निर्माण कार्य शुरू होते ही इसमें गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे थे, लेकिन अनदेखी की वजह से सड़क का निर्माण जल्दबाजी में कराया गया। आलम यह है कि 20 दिसंबर को सड़क का करीब 3 किलोमीटर निर्माण कार्य कराया जा चुका है अभी बंगरा की तरफ करीब एक किलोमीटर सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। हाल ही में डाली गई सड़क उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
सड़क में कई जगह फिर से गड्ढे हो गए है। सड़क के अगल बगल की गिट्टी भी उखड़ने लगी है। सड़क की स्थिति देख स्थानीय ग्रामीणों के सब्र का बांध फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क में विरोध प्रदर्शन कर सड़क के निर्माण कार्य की जांच की मांग की। ग्रामीण रामहेत सिंह, दिनेश कुमार, रामदनी, देवधर, रामबाबू आदि का कहना है कि अगर जल्द ही निर्माण कार्य की जांच न हुई तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे।
पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अधिकारी बनवारी लाल का कहना है कि बंगरा रूरा सड़क 64 लाख की स्वीकृत हुई थी, जिसमें अभी सिर्फ 19 लाख का बजट आया है। अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। केवल एक लेयर डाली गई है। मौसम की वजह से काम प्रभावित है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। फिर भी अगर कोई शिकायत आती है तो वह मामले की जांच कराई जाएगी।
पीडब्ल्यूडी बना रहा है बंगरा रूरा मार्ग
घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कि या विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो