{"_id":"60b675338ebc3e29bf5f935e","slug":"815-people-got-vaccine-auraiya-news-knp6316771194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच जिले में शुरु हुआ विशेष टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच जिले में शुरु हुआ विशेष टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंगलवार से 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 11 सेंटरों पर सुबह से ही लाइन लग गई। 815 लोगों को पहली डोज लगाई गई। भीड़ के कारण कुछ जगह अफरा तफरी भी रही। कुछ लोग गलत केंद्र पर पहुंच गए तो उन्हें लौटा दिया गया।
मंगलवार सुबह ही टीकाकर्मी टीम के साथ सेंटरों पर पहुंच गए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले लाभार्थियों की भीड़ देखने को मिली। हर कोई पहले वैक्सीन लगवाने के लिए आतुर था। भीड़ इतनी उतावली थी कि किसी भी सेंटर पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होता दिखा। हां लोग मास्क जरूर लगाए नजर आए। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों व लाभार्थियों को टीकाकरण बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद स्थिति कुछ सुधरी।
टीकाकरण के बाद मिली खुशी
शहर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी शिवानी ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण शुरू होने का इंतजार था। खुशी है कि एक ही प्रयास में स्लॉट मिला और पहले ही दिन टीकाकरण हो गया।
विज्ञापन
बच्चे का जन्म प्रमाण न होने पर हुई परेशानी
सोनिया तिवारी ने बताया कि जानकारी के अभाव में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं ला सकीं। जिसके कारण टीकाकर्मी ने लौटा दिया। लगभग एक घंटे इंतजार के बाद नंबर आया था। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि बच्चे का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही टीकाकरण होगा।
टीकाकरण के लिए दो घंटे करना पड़ा इंतजार
जोगियान फफूंद निवासी सौम्या ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है। टीकाकरण कराने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा है।
पोर्टल में समस्या से सत्यापन में परेशानी
विशेष टीकाकरण अभियान में शुरुआत में हुई देरी का कारण सुबह के समय पोर्टल में समस्या बताई गई। लाभार्थियों के सत्यापन में स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतें आईं। यही कारण रहा कि कई स्थानों पर टीकाकरण अभियान देरी से शुरु हो सका।
45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लौटाया
विशेष टीकाकरण अभियान के लिए पोर्टल पर सात स्लॉट बनाए गए थे। इसके अलावा एक वर्क प्लेस सीवीसी का स्लॉट भी पोर्टल था। स्लॉट बनते ही लोगों ने बुकिंग शुरू की। विशेष टीकाकरण सेंटरों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोग पहुंच गए। जिन्हें यह कहकर लौटाया गया कि उनका टीकाकरण यहां नहीं होगा।
81.50 फीसदी लक्ष्य पूरा
औरैया। जिले में 18 से ऊपर वालों के लिए चलाए गए अभियान में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें 81.50 फीसदी लक्ष्य पूरा कर सकी। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शासन के निदेश पर विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है।
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने टीकाकरण सेंटरों के निरीक्षण के दौरान सीएमओ को निर्देशित किया कि वह टीका कर्मियों से कहें कि टीका लगाते समय सावधानी बरतें। लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवाकर खुद को संक्रमण से बचाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है वह समय से दूसरी रोज अवश्य लें।