फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   8 gram panchyatee adhuri

32 में से अभी तक आठ ग्राम पंचायतों की हुई जांच पूरी

Wed, 27 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
8 gram panchyatee adhuri
औरैया। ग्राम पंचायतों में अनियमितता की जांच के मामले में डीएम की सख्ती का असर भी अधिकारियों पर नहीं दिख रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि लगभग एक साल से 32 ग्राम पंचायतों में अनियमितता को लेकर जांच चल रही है, लेकिन अभी तक आठ की ही जांच पूरी हो सकी है। 24 ग्राम पंचायतों की जांच अभी अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बीते दिनों कलक्ट्रेट में बैठक कर ग्राम पंचायतों की जांच पूरी न होने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जांच में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए थे। डीएम ने दो टूक कहा था कि जो अधिकारी अपनी जांच पूरी नहीं करेंगे, उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इस पर उस समय जिम्मेदारों ने तेजी दिखाई थी और ग्राम पंचायतों में जाकर कराए गए विकास कार्यों की जांच भी की थी। पर इधर जांच प्रक्रिया फिर से धीमी हो गई है। अभी तक मात्र आठ ग्राम पंचायतों की जांच पूरी हो सकी है, जबकि शेष पंचायतों में जांच किए जाने का कार्रवाई प्रगति पर होने की बात कही जा रही है। उधर, इस संबंध में जिला पंचायती राज अधिकारी राजेश चौरसिया का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक सभी ग्राम पंचायतों की जांच पूरी कर डीएम को सौंप दी जाएगी। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed