{"_id":"5c8d458ebdec2213ed0cb554","slug":"71552762254-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायमूर्ति ने बार-बेंच के मधुर रिश्तों की आवश्यकता पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायमूर्ति ने बार-बेंच के मधुर रिश्तों की आवश्यकता पर बल दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जिला जज सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति करुणानंद बाजपेयी ने बार-बेंच में मधुर संबंध का पाठ पढ़ाते हुए अधिवक्ताओं से न्यायपालिका का सम्मान करने का आह्वान किया।
न्यायमूर्ति ने जिला जज की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनसे लोकप्रिय होने का आह्वान किया। अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला और महामंत्री संजीव कुमार चतुर्वेदी को शपथ ग्रहण कराई और अध्यक्ष ने शेष 20 सदस्यों व पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रवींद्र सिंह ने कहा कि बार तभी मजबूत होगी, जब जूनियर अधिवक्ता सीनियर का सम्मान करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे बार के लिए अपनी निधि से अच्छी लाइब्रेरी स्थापित कराएं।
उन्होंने वकीलों से कभी भी आत्मसम्मान से समझौता न करने की अपील की। उन्होंने 11वीं बार डीबीए अध्यक्ष बनने पर सुरेंद्र शुक्ला को बधाई दी। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल सदस्य अंकज मिश्रा ने कहा कि वह अधिवक्ताओं को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना में मृत्यु पर 25 लाख रुपये मुआबजा व अधिवक्ता को पांच हजार रुपये सरकार से दिलवाने की प्रतिबद्धता बताई। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार ने न्यायमूर्ति के विचारों को प्रेरक बताते हुए उन पर अमल करने का भरोसा दिलाया व बार-बेंच के संबंधों को मधुर रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन रामदेव रघुवंश कुमार एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
समारोह में अपर जिला जज लल्लू सिंह, प्रथम कांत, रामअवतार यादव, सीजेएम रामनेत, डा. सुरेश कुमार, संदीप सिंह, विजय कुमार विश्वकर्मा आदि न्यायिक अधिकारियों के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, एडीएम आदि भी मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व सांसद प्रदीप यादव एडवोकेट, विधान परिषद सदस्य पम्मी जैन, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, डा. ब्रजेश यादव, धर्मेश दुबे, कमलेश यादव, कल्लू यादव, सुरेश मिश्रा, सुनील दुबे, प्रमोद यादव, हृदय नरायन पांडेय, अरुण चतुर्वेदी, शिवम शर्मा, अभिषेक शुक्ला, शुभम शुक्ला, हरप्रकाश शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, राजन पांडे, उपेंद्र शुक्ला, अतेंद्र पांडेय आदि अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
-डीबीए का शपथ ग्रहण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो