{"_id":"5b2a97974f1c1b95598b53a5","slug":"71529517975-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ गोष्ठी में बताए आधुनिक खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ गोष्ठी में बताए आधुनिक खेती के गुर
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
उरई। किसानों को कृषि विभाग द्रारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसाना का पंजीकरण करना अनिवार्य है जब तक किसानों का पंजीकरण नहीं होगा तब तक उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकता। यह बात जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बुधवार को एक उत्सव गृह में हुई जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादन गोष्ठी एवं किसान मेला के अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने किसानों से कहा कि कई किसान अपने दुधारू पशुओं को बांझ होने के बाद खुले छोड़ देते है। इससे अन्ना समस्या को और बढ़ावा मिलता है। मुख्य विकास अधिकारी एवी सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी, जिससे कि मिट्टी में किस तत्व की कमी है पता लगाया जा सके। कहा कि इस नए प्रयोग से मिट्टी में उपज बढ़ेगी और लागत में काफी कमी आएगी। गोष्ठी में कालपी विधायक नरेंद्र सिंह, आर के तिवारी, उप निदेशक डॉ. राजीव कुमार, किसान नेता साहब सिंह चौहान, राजवीर सिंह जादौन, बलराम लंबरदार आदि ने गोष्ठी को संबोधित कर किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अल्पना बरतारिया, अधिशाषी अभियंता तरनबीर, सुभाष चंद्र सचान आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी एवं कृषि मेला में कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की लक्ष्य को बताते हुए किसानों को भरोसा जताया कि आने वाले समय में किसानों की आए दो गुनी होगी। इसके साथ ही गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ.राजीव सिंह, डॉ. सुमित राय, डॉ. विस्टर जोशी आदि ने किसानों को खरीफ की फसल की जानकारी दी।
विज्ञापन
...........
-जिलाधिकारी ने किया किसान मेला व गोष्ठी का उद्घाटन
- वेबकास्ट के माध्यम से दिखाया गया प्रधानमंत्री का प्रसारण