{"_id":"90a1765bbab4a68117d676ab9ff3c9e2","slug":"71-votes-kusma-devi-became-the-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 मतों से कुसमा देवी बनीं प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 मतों से कुसमा देवी बनीं प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 02 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक की ग्राम पंचायत सल्हूपुर के रिक्त प्रधान पद के उप चुनाव में तीन चक्रों की गणना के बाद कुसमा देवी के सिर ग्राम प्रधान का ताज बंधा। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी बलवीर सिंह को 71 मताें से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रिर्टनिंग आफीसर/डीएचओ सुघर सिंह की निगरानी में शुरू हुआ मतगणना कार्य चला। इस पद के लिए एक ही परिवार के देवर-भाभी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि मतगणना के प्रथम चक्र से ही कुसमा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह यादव अपने देवर बलवीर सिंह यादव से आगे चलती रही। मतगणना के दौरान 25 मत पत्र निरस्त किए गए।
विज्ञापन
पूरी मतगणना में कुसमा देवी को 530 तथा बलवीर सिंह यादव को 459 वोट प्राप्त हुए। रिर्टनिंग आफीसर सुघर सिंह ने 71 मतों से अपने प्रतिद्धंदी से अधिक मत प्राप्त होने पर कुसमा देवी को विजयी घोषित किया।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही ब्लाक परिसर में कुसमा देवी के समर्थकों ने उनकी जीत के नारे लगाते हुए खुशी का इजहार किया। बाद में आरओ व एआरओ ने विजयी प्रत्याशी कुसमा देवी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर सुभाष यादव की भाभी को प्रधान पद पर निर्वाचित होने पर उनके सर्मथकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।