{"_id":"612d1a8e8ebc3e79f17d9d81","slug":"7-arrested-in-construction-material-theft-auraiya-news-knp649193342","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सामान चोरी में सुपरवाइजर समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सामान चोरी में सुपरवाइजर समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से निर्माण सामग्री चुराने में अजीतमल कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने सुपरवाइजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। चार शातिर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
29 अगस्त को एक्सप्रेस-वे से निर्माण सामग्री चोरी होने पर अधिकारियों ने अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से अटसू-फफूंद मार्ग पर सोमवार शाम पांच बजे घेराबंदी कर सात आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि देवन का पुर्वा थाना फफूंद निवासी विशेष, अजीतमल के गांव हरसहाय का पुर्वा निवासी सत्यवीर व मोहित कुमार, सेंगनपुट्ठा निवासी प्रदीप सिंह, गांव चंदपुरा निवासी अनिल कुमार, फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी आकाश राजपूत व शिव सागर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि फफूंद के गांव बाबा का पुर्वा निवासी छोटे यादव, माखनपुर निवासी बाबू राजपूत, अजीतमल के गांव लक्ष्मणपुर निवासी इंदु यादव व मिश्रीपुर निवासी अर्पित यादव फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि विशेष सुपरवाइजर था। चोरी किया सामान सेंगनपुट्ठा निवासी कबाड़ी प्रदीप के यहां बेचा था। जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। चोरी के सामान के साथ 40 ब्रेसिंग पाइप, 21 लोहे की प्लेटें व दो जैक, चोरी में प्रयुक्त कार, ऑटो, बाइक बरामद की है। पांच मोबाइल फोन भी मिले हैं।