{"_id":"1b4329dc2a5d7a04965737a4fbabdeda","slug":"68pradhan-and-24-vdc-leave-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधान के 68, वीडीसी के 24 दावेदार पीछे हटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के 68, वीडीसी के 24 दावेदार पीछे हटे
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के चुनाव के क्रम में शुक्रवार को प्रतीक चिंह आवंटन के साथ दावेदारों की संख्या स्पष्ट हो गई। तीसरे चरण में शामिल ब्लाक अछल्दा में ग्राम प्रधान पद के 68 तो वीडीसी के 24 दावेदारों ने अपने पर्चे वापस लेकर ग्राम पंचायत चुनाव से किनारा कर लिया। समाचार लिखे जाने तक अजीतमल ब्लाक में दावेदारों को चुनाव चिंह वितरण कार्य जारी होने से अंतिम परिणाम घोषित नहीं हो सके। प्रतीक आवंटन के बाद अछल्दा के ग्राम प्रधान की 61 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के 616 तथा वीडीसी के 770 दावेदार चुनाव मैदान में एक-दूसरे के सामने हैं।
ग्राम पंचायत चुनाव के क्रम में तीसरे चरण की जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत नाम-निर्देशन पत्रों की जांच के बाद ग्राम प्रधान पद के 680 तथा वीडीसी के 794 दावेदार अवशेष रह गए थे। शुक्रवार को दावेदारों के नाम वापस लेने की निर्धारित समय 3 बजे अछल्दा ब्लाक के ग्राम प्रधान पद के 64 दावेदारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। इन दावेदारों के चुनाव मैदान से हट जाने से अब इस ब्लाक में 616 ग्राम प्रधान पद के दावेदार मुकाबले में रह गए हैं।
जबकि गुरुवार को वीडीसी पदों के पर अछल्दा ब्लाक में 794 दावेदारों के सापेक्ष 24 दावेदारों के नाम वापस ले लेने से ब्लाक में 770 वीडीसी के दावेदार अवशेष रह गए हैं। निर्वाचन अधिकारी रजनीकांत ने बताया कि वीडीसी के उक्त दावेदारों में निर्विरोध प्रत्याशियों के दावे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी निर्विरोध और रिक्त वार्डों की गणना कार्य जारी है। इसी तरह तीसरे चरण में शामिल अजीतमल में भी दावेदारों को प्रतीक आवंटन का काम प्रारंभ किया गया। जो देर शाम तक जारी रहने से इय ब्लाक का अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है।