फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   67 bighas of straw burnt in the fire

Auraiya News: आग से नौ किसानों की 67 बीघा पराली जली

Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
67 bighas of straw burnt in the fire
खेतों आग बुझाता दमकल कर्मी। - फोटो : खेतों आग बुझाता दमकल कर्मी।
बिधूना। गांव लक्षीराम पुर्वा में रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते खेतों में आग लग गई। लपटें देख किसान मौके पर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक खेतों में पड़ी नौ किसानों की 67 बीघा पराली जल गई। बेला थाना क्षेत्र के लक्षीराम पुर्वा गांव के किसानों के गेहूं की कटाई की गई थी। बाद में भूसा बनाने के पराली खेतों में ही छोड़ दी गई थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई।
लपटें देख किसानों ने दमकल व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नौ किसानों की 67 बीघा पराली जल चुकी थी।
विज्ञापन

इसमें किसान जगतराम की 16 बीघा, बलराम सिंह की 10 बीघा, रविंद्र सिंह की तीन बीघा, जयवीर की दो बीघा, वीरेंद्र सिंह की आठ बीघा पराली जल गई।
इसके अलावा राजेंद्र सिंह की नौ बीघा, नंद किशोर की 10 बीघा, बालेश्वर की पांच बीघा और गजेंद्र सिंह की चार बीघा पराली भी जल गई। तहसीलदार के जितेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed