फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   638 filled nomination at first day

नामांकन के पहले दिन 638 दावेदारों ने भरे पर्चे

Mon, 16 Nov 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 16 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
638 filled nomination at first day
पंचायत चुनाव के तहत सोमवार को प्रधान और वीडीसी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। चार चरणों में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बिधूना और एरवाकटरा ब्लाकों में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। पहले दिन दोनों ब्लाकों में 638 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


बिधूना ब्लाक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के लिए नामांकन काम शुरू हुआ। सुबह 11 बजे के बाद नामांकन स्थल पर आए उम्मीदवारों ने सादगी से पर्चा दाखिल किया। दोपहर 2.30 बजे बिधूना ब्लाक में चुनावी दावा ठोंकने को उम्मीदवारों का रेला नामांकन स्थल पर जमा हो गया।
विज्ञापन


शाम तक नामंाकन स्थल का दावेदारों भी भीड़ जमा हो गई। बिधूना ब्लाक में निर्वाचन अधिकारी/सहायक अभियंता लघु सिंचाई कुलदीप मिश्रा की देखरेख में 69 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 236 तथा 855 ग्राम पंचायत सदस्य पदों की तुलना में 59 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एरवाकटरा के 46 ग्राम प्रधान और 582 वीडीसी वार्डों के चुनाव के लिए पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया हुई। यहां दोपहर तीन बजे के बाद नामंाकन स्थल पर पर्चा दाखिल करने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। निर्वाचन अधिकारी/एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण श्रीपति सहाय की निगरानी में शुरु नामंाकन प्रक्रिया हुई।

नामांकन पत्र दाखिल करने वालों अधिक संख्या को देखते हुए इस ब्लाक की नामंाकन प्रक्रिया निर्धारित समय के एक घंटे बाद तक लिए जाते रहे। यहां ग्राम प्रधान के 46 पदों के लिए 238 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 582 पदों के लिए 105 प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ अपने दावे प्रस्तुत किए।


नामांकन का अंतिम दिन आज
ग्राम पंचायत चुनाव की प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया के क्रम में  मंगलवार को बिधूना और एरवाकटरा ब्लाक मुख्यालयों पर अंतिम दिन की नामांकन  प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। बिधूना के निर्वाचन अधिकारी कुलदीप मिश्रा और  एरवाकटरा ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी श्रीपति सहाय ने बताया कि नामांकन की  कार्यवाही सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed