{"_id":"5c3b81a5bdec2273a466e1f2","slug":"61547403685-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र की उमरैन चौकी अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला दौलत गांव के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे दिल्ली से रायबरेली जा रही कार के टायर की हवा चेक करने के लिए उतरे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक की टक्कर से कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई और उसमें बैठे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर चौपला में तैनात यूपीडा की एंबुलेंस का स्टाफ घटनास्थल पहुंचा और घायलों को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले जाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रायबरेली के पहाड़पुर कासों ग्राम निवासी रामकेवल (43) भाई रामकरन (40) और भतीजे अमन (09) पुत्र रामकरन के साथ मारुति स्विफ्ट कार से दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब रामकेवल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 136 पर नगला दौलत गांव के पास कार की हवा चेक करने के लिए रामकेवल उतरे कि तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक ने कार को भी टक्कर मारी, जिससे अंदर बैठे पिता-पुत्र अमन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक लखनऊ की ओर भाग निकला।
एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर टहल रहे प्रत्यक्षदर्शी तुर्कपुर यासीन के प्रधान चंद्रशेखर ने बताया कि ट्रक की टक्कर से कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुनकर नगला दौलत और तुर्कपुर यासीन व नगला बांस समेत कई गांवों के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। आननफानन में घायलों को कार से बाहर निकाला गया। उमरैन चौकी इंचार्ज कालीचरन कुशवाहा और यूपीडा की एंबुलेंस स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया और एंबुलेंस से दोनों घायलों को सैफई भेजा। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को भी सूचना कर दी गई है। उमरैन चौकी इंचार्ज कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि संभवत: ट्रक चालक को झपकी लग जाने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
-टायर की हवा चेक करने उतरा था युवक, कार में बैठे पिता-पुत्र गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो