फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   61.40 per cent polling in Aclda

अछल्दा में 61.40 फीसदी हुआ मतदान

Sat, 17 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 17 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
61.40 per cent polling in Aclda
पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में शनिवार को अछल्दा ब्लाक में जिला पंचायत की 3 और क्षेत्र पंचायत के 82 वार्डों पर मतदान हुआ। इस दौरान ब्लाक क्षेत्र के कुल 122527 मतदाताओं की तुलना में 75297 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे दिन चली मतदान प्रक्रिया में ब्लाक क्षेत्र के कुल 61.40 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे दिन डीएम, एसपी और प्रेक्षक बूथों की खाक छानते रहे। वहीं संवेदनशील प्लस बूथों पर कैमरे के साए में मतदान कराया गया।
विज्ञापन


अछल्दा ब्लाक में जिला पंचायत की तीन और क्षेत्र पंचायत के 82 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इससे पहले बूथों पर पीठासीन अधिकारियों ने मॉकपोल की प्रक्रिया पूरी कराते हुए वोटिंग की गुणवत्ता की परख की। सुबह सात बजे अछल्दा ब्लाक में जिला पंचायत चुनाव के लिए नामित किए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जीएम डीआईसी केसी दिवाकर की मौजूदगी में मतदान प्रारंभ हुआ। वोटरों का उत्साह तो देखिए अपनी बारी के लिए मतदाता कतारों में लगे देर तक इंतजार करते हुए दिखाई दिए। बूथों पर लगातार मतदाताओं के जुटने से प्रथम चक्र के सापेक्ष दूसरे चक्र में 12.60, तीसरे चक्र में 17.50 तथा चौथे चक्र  में 13.55 फीसदी तथा पांचवे चक्र में 10.40 अधिक मतदाता बूथों पर वोट डालने को एकत्रित होते रहे। वहीं चुनाव को अपने हक में मोडने के लिए स्वयं दावेदार मतदाताओं को घरों से निकाल कर बूथों तक पहुंचाते हुए देखे गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत की तीन, क्षेत्र पंचायत की 82 सीटों पर  मतदान कराने को 126 मतदान केंद्रों से संबद्ध 211 मतदान स्थलों में शामिल 11 मतदान केंद्रों से संबद्ध 29 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों में अधिकांश बूथों पर वीडियो कैमरे के साए में मतदान संपन्न कराया गया। वहीं 10 केंद्रों के 20 मतदान स्थलों को अति संवेदनशील, 44 मतदान केंद्रों के 75 बूथों को संवेदनशील और 63 बूथों के अलावा 95 सामान्य बूथों पर पुलिस की कड़ी निगहबानी में मतदान संपन्न कराया गया। मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी व शासन से नामित पंचायत चुनाव के प्रेक्षक शैलेंद्र चौधरी अति संवेदनशील प्लस बूथों से सामान्य बूथों के मतदान पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तृतीय चरण में जिला पंचायत की सीटें -
1- अछल्दा प्रथम, अछल्दा द्वितीय, अछल्दा तृतीय
क्षेत्र पंचायत की सीटें-
अछल्दा ब्लाक - 82 सीटें

समयवार मतदान पर एक नजर --
समय             अछल्दा    
------------------------

9 बजे             07.80     
11 बजे         20.40     
01 बजे         37.45     
03 बजे         51.00    
05 बजे         61.40     

ऐसी रही जोनवार मतदान की चाल --
ब्लाक -       अछल्दा
समय     प्रथम     द्वितीय         औसत    
---------------------------
9 बजे     07.00     08.60    07.58    
11 बजे   19.80    10.80    20.40    
01 बजे   36.00    38.90    37.45    
03 बजे   48.00     54.25    51.00    
05 बजे   62.60    60.20    61.40    
-------------------------------------------------
नोट- यह वोटिंग आंकड़े जोनवार प्रतिशत में दर्शाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed