फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   60 bigha wheat ash from spark

चिंगारी से 60 बीघा गेहूं राख

Sun, 09 Apr 2017 11:26 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 09 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
60 bigha wheat ash from spark
- खेत में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
रूरूगंज कस्बे के निकट गांव रमनगरिया मसूदपुर में रविवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन के ताराें से निकली चिंगारी से 60 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे में काबू पाया। किसानों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। तहसीलदार बिधूना और कानूनगो ने मौके पर  जांच पड़ताल के बाद मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


  रूरूगंज के निकट रमनगरिया मसूदपुर में दोपहर लगभग तीन बजे गेहूं के खेत से निकले हाईटेशन लाइन के तारोें से निकली चिंगारी लहलहाती फसल पर गिर गई। आग खेत में आग धधक गई। लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने खेत मालिकों और थाना पुलिस के साथ ही दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों से आए दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 60 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन


  आग की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार बिधूना अजीत सिंह यादव और कानूनगो धनबान सिंह ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि आग से गांव रमनगरिया निवासी कृपा शंकर पुत्र सुखराम के छह बीघा, रामनाथ, हरगोविंद के तीन बीघा, मान सिंह के तीन बीघा, शिवराज सिंह के 10 बीघा, कायम सिंह के एक बीघा, अच्छे लाल के तीन बीघा, किताब सिंह के चार बीघा, शिवनाथ सिंह, गंधर्व सिंह के छह बीघा, ताले सिंह के छह बीघा, बेचेलाल पुत्र मिजाजी लाल के पांच बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और 10 क्विंटल गेहूं राख हो गए। जांच के दौरान पहुंचे अधिकारियों ने अग्निपीड़ित किसानों को शासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed