{"_id":"5a4fbde54f1c1baa268b7cdf","slug":"58-seeds-of-wheat-farmers-waste-from-expaery-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायर दवा से किसानों की 58 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायर दवा से किसानों की 58 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद
अमर उजाला/ औरेया
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एक्सपायर कीटनाशक दवा का रैपर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में एक्सपायर दवा डालने से किसानों की 58 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने से किसान भी बर्बादी की कगार पर पहुंच गए है। कई किसानों ने कर्ज लेकर इस फसल की पैदावार की थी लेकिन एक्सपायर दवाई ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। किसानों में आक्रोश है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगरीया में कई किसानों ने कर्ज लेकर गेहूं की फसल की पैदावार की थी। गेहूं में चारा पशुआ को खत्म करने के लिए दस दिन पहले बझेरा स्थित बीज भंडार की दुकान से दवाई खरीदी। दवाई के डिब्बे पर एक्सपायर डेट 2018 पड़ी हुई थी। जब कई किसानों ने टाटा कंपनी की टी के-सोलमेट दवाई अपने-अपने खेत में डाल दी।
कुछ दिनों बाद गेहूं की फसल पिली होने लगी। जब फसल बिलकुल ही खत्म हो गई तब सभी किसान परेशान हो गए। जांच की तो पता चला दवाई के डिब्बे पर एक्सपायर डेट 2018 पड़ी हुई थी जबकि उसके अंदर निकली दवाई की पुड़िया में एक्सपायर डेट 2016 पड़ी हुई थी। एक्सपायर दवा से गांव में प्रमोद की 11 बीघा, बलबंत सिंह 10 बीघा, मो. अनीस 5 बीघा, राजू सिंह 3 बीघा, सहाबुद्दीन 5 बीघा, श्रीकृष्ण 16 बीघा, नेसुद्दीन की 8 बीघा फसल बर्बाद हो गई। किसानों में आक्रोश है। किसानों ने जिला प्रशासन से दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम प्रवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसानों का शिकायती पत्र नहीं मिला है। अगर शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।