फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शादी समारोह के दौरान रुपये और जेवरात से भरा दुल्हन की मां का पर्स हुआ चोरी

शादी समारोह के दौरान रुपये और जेवरात से भरा दुल्हन की मां का पर्स हुआ चोरी

Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान रुपये और जेवरात से भरा दुल्हन की मां का पर्स हुआ चोरी
फोटो21एयूआरपी 21- कोतवाली में पुलिस को तहरीर देता सन्नी मिश्रा
विज्ञापन


गेस्ट हाउस से दुल्हन की मां का जेवरों से भरा पर्स चोरी
-पुलिस ने दो को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से चोरों ने दुल्हन की मां का रुपयों और जेवरों से भरा पर्स गायब कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों से पुलिस पूछताछ कर पर्स बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई थी।

कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी चंद्रकिशोर मिश्रा की बेटी लवली की बारात बुधवार को जालौन चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में आई हुई थी। शादी समारोह में द्वारचार और जयमाल के बाद दुल्हन की मां शकुंतला मिश्रा गेस्ट हाउस के अपने कमरे में थोड़ी देर के लिए आराम करने लगी। इस दौरान उन्होंने जेवरों और रुपयों से भरा अपना पर्स बेड पर रख दिया। इस बीच दौरान उनके कमरे में किसी काम से एक वेटर आया था और थोड़ी देर में वो कमरे से चला गया। इसके बाद फेरे पड़ने के दौरान अन्य रिश्तेदारों के साथ शकुंतला भी मंडप में चली गईं। इस दौरान वो कमरे के दरवाजे को बंद करना भूल गई । इस बीच किसी ने मौका पाकर कमरे से नोट और जेवरों भरे पर्स को पार कर दिया। पर्स गायब होने की जानकारी पर वधू पक्ष के सभी लोग सन्न रह गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने गेस्ट हाउस पहुंच संदेह के आधार पर दो वेटरों को हिरासत में लिया है। दूल्हन के भाई सन्नी मिश्रा ने बताया कि पर्स में 80 हजार रुपये नगद, एक चेन, एक अंगूठी सहित करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात थे। ये जेवरात कलेवा के समय दिए जाने थे लेकिन चोरी हो जाने के कारण फिर दूसरी व्यवस्था की गई। एसआई अशोक कुमार पटेल ने बताया कि पीड़ित के पुत्र सन्नी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में किसी भी प्रकार की कार्रवाई न कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed